कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया, खूटहा सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

लखीसराय, 4 सितंबर 2026।
बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना से लखीसराय आने के क्रम में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया, खूँटहा सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।

खूँटहा में अचानक बढ़े जलस्तर से प्रभावित जनजीवन का उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर जायजा लिया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री एवं जरूरी सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को जलस्तर एवं स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने, नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, भाजपा के वरीय कार्यकर्ता राम शोभा सिंह, राजीव कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सादर आभार
अजय कुशवाहा
मीडिया प्रभारी,
लखीसराय।

Join us on: