आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/जिला पदाधिकारी( भोजपुर ) मनेश कुमार मीना के निर्देश विगत दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा तथा गंगा एवं सोन नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ एवं आपदा प्रबंधन संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।
आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों का अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है।
इसी क्रम में प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों के अवकाश पर दिनांक 03 सितंबर 2026 से बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक रोक लगाई जाती है।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का तत्परता एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।



