रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर के मेडिकल कॉलेज एसकेएमसीएच में कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जूनियर डॉक्टरों ने विरोध कर दिया किसी तरह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और प्रशासन स्वास्थ्य मंत्री को लेकर निकले। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव कुमार रवि भी प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को रोकते दिखे । आपको बता दे की जूनियर डॉक्टर अपनी सैलरी और पढ़ाई में कोताही को लेकर नाराज चल रहे थे जिसकी शिकायत भी लिखित दी थी मामले में पूछे जाने पर एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर महेश प्रसाद ने कहा कि कुछ जूनियर डॉक्टरों के द्वारा अपनी मांग को लेकर हंगामा किया गया था समय रहते मामला शांत कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है अब तक जांच में कॉलेज में कार्यरत जूनियर डॉक्टर की पहचान नहीं हुई है। पूछताछ में पता चला है कि बाहर से कुछ जूनियर डॉक्टर लोग आए थे उन्हीं के द्वारा इस तरह का कार्य किया गया है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के कुछ जूनियर डॉक्टरों ने नाम नहीं बताने के शर्त पर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से प्रशासन के द्वारा हम लोगों को मिलने नहीं दिया गया और बिना डॉक्टर से मीटिंग किए बगैर स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल से ले जाया गया है।



