संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे निवारक पुलिसिंग अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और हथियार रखने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निवारक पुलिसिंग के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
BYTE :- सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह




