रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी राजधानी पटना में अवैध शराब का कारोबार करने के लिए तस्कर पुलिस लिखी कार से तस्करी कर रहे है। इसी क्रम में पटना उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए एक स्कोर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर कार से विदेशी शराब को जब्त किया है। वही शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार पर पुलिस लिखी स्टिकर का इस्तेमाल कर रहे थे। इस दौरान 3 लोगो को भी गिरफ्तार किया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वही दोनों गाड़ियों से 34 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।




