पटना – गंगा और टाल दोनों जलमग्न, गाँव और घरों तक पहुँचा पानी,लोगों और पशुओं को भारी दिक्कत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित की रिपोर्ट!

गंगा का रौद्र रूप देखकर इलाके के लोग भयभीत हैं,गंगा और, टाल दोनों कृषि क्षेत्र, जल प्लावित हो चुके है!  जिस कारण पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है! यही नहीं बल्कि कई घरों में पानी का प्रवेश भी हो चुका है!
मोकामा प्रखंड सबसे अधिक प्रभावित नजर आ रहा है! जहाँ हाथीदह, दरियापुर, औन्टा, रामपुर डुमरा, नौरंगा जलालपुर, मालपुर, मरांची उत्तरी और दक्षिणी समेत कई पंचायत के विभिन्न गांव में पानी ने प्रवेश कर लिया है! वहीं मोकामा का अंतिम पंचायत कसहा दियारा भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है!
इसके साथ ही कई सरकारी परियोजना जो निर्माणाधीन है या फिर निर्मित है उन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है!
केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है! बक्सर और पटना से भी लगातार जलस्तर में वृद्धि की खबरें आ रहीं है, लिहाजा अभी कुछ दिन बाढ़ का संकट बने रहने की आशंका है! और अगर इसी तरह जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो गांव में भी पानी पूरी तरह से प्रवेश कर जाएगा और लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा!
वहीं मोकामा अंचलधिकारी ने कहा की वे लगातार मॉनिटरिंग कर रहीं हैं और जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वो नियमानुसार किया जायेगा!

Join us on: