बांका में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!

बांका जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने आईजी, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद जिले के आठ पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है।
जारी आदेश के अनुसार, श्रीकांत भारती को चांदन थाना से स्थानांतरित कर कटोरिया थाना का पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, विजयेन्द्र कुमार को बेलहर थाना का पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पुलिस केन्द्र बांका में पदस्थापित अभय शंकर को अब रजौन थाना का पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा, आसिफ अख्तर को शंभुगंज थानाध्यक्ष के पद से हटाकर जमदाहा बाजार ओपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जमदाहा बाजार ओपी अध्यक्ष रणतेज भारती को स्थानांतरित कर बंधुआकुरावाँ थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, चांदन थाना में तैनात रवि कुमार को चांदन थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रभाकर कुमार को बाराहाट थाना से स्थानांतरित कर शंभुगंज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
जबकि बंधुआकुरावाँ थाना के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को पुलिस केन्द्र बांका स्थानांतरित किया गया है।
जिलादेश में सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही, लंबित विभागीय या न्यायिक मामलों से संबंधित प्रमाण पत्र भी योगदान से पहले कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।
पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को मजबूत करना और थानों में खाली पदों को भरना बताया गया है।
अब देखना होगा कि इन नए पदस्थापनों के बाद बांका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर क्या असर देखने को मिलता है।

Join us on: