बांका- सड़क हादसे में बाइक सवार दारोगा की मौत, साथी की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!

बांका टाउन थाना में पदस्थापित दारोगा एसआई सूरज भूषण की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसा बांका पोस्ट ऑफिस के समीप हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल दोनों बाइक सवारों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अफसार अली ने जांच के बाद एसआई सूरज भूषण को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार सागर कुमार गंभीर रूप से घायल है, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास और टाउन थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
इधर, दारोगा की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पति के शव को देखकर वह बार-बार दहाड़ मारकर रो रही थीं।

Join us on: