मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रशासन का शिकंजा- नेपाल सीमा से गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मधवापुर थाना पुलिस ने 5.140 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित मूल्य 2,57,000 रुपये आंकिजा रही है। के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवम धाकड़, मधुबनी के निर्देशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी लगातार जारी है। चलाए जा रहे अभीयान के क्रम मे 01 सितंबर 2026 को मधवापुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाली नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की सीट के भीतर गांजा छुपाकर ब्रह्मपुरी गांव से खराज टोल की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ब्रह्मपुरी- खराज टोल मार्ग पर घेराबंदी कर दिया। तभी रात करीब 1:30 बजे ब्रह्मपुरी एनएच रोड की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखते ही भागने की करने लगा। जिसे सशस्त्र बल ने तत्परता दिखाते हुए घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपेन्द्र राय, पिता बिन्देश्वर यादव, गांव बेला, थाना रोरीयारी, जिला धनुषा, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे पारदर्शी प्लास्टिक में लिपटा 5.140 किलो अवैध गांजा पाया गया। जिसे ओटरसाइकिल सहित विधिवत जब्त कर लिया गया। वही पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वे नेपाल से गांजा खरीदकर पुपरी, सीतामढ़ी जिले में डिलीवरी देने जा रहा था। उक्त तस्कर को हिरासत मे लेकर थाना लाया गया। जहां कांड संख्या 166/26, दिनांक 01/09/2026, धारा- 8/20( बी )(ii)( बी)/22 एन डी पी एस एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही जिले की पुलिस अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Join us on:

और पढ़ें