बिहार में सूखे नशे का बढ़ता प्रभाव, महिला तस्करों की बढ़ती संलिप्तता चिंता की बड़ी वजह!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!


मुजफ्फरपुर जिले में SSP कांतेश कुमार मिश्र के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सघन जांच व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अहियापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थाना पुलिस की टीम ने पहली कार्रवाई ग्राम-कोल्हुआ में स्थित एक घर में छापेमारी कर की।

वहां से महिला तस्कर अनीता देवी को दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 840 ग्राम (241 पुड़िया) अवैध मादक पदार्थ गांजा और 1,060 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में अहियापुर थाना कांड संख्या-1385/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में, पुलिस टीम ने ग्राम-कोल्हुआ पैगम्बरपुर के समीप छापेमारी कर विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इसके पास से 06 ग्राम अवैध स्मैक और 1,550 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। इस संबंध में अहियापुर थाना कांड संख्या-1384/26 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी का ब्योरा: गिरफ्तार अभियुक्त: अनीता देवी निवासी ग्राम-कोल्हुआ, थाना-अहियापुर जिला-मुजफ्फरपुर के पास से 840 ग्राम गांजा (241 पुड़िया) एवं ₹1,060 नकद जप्त किया गया है। वही दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त: विनोद कुमार, निवासी – थाना-अहियापुर, जिला-मुजफ्फरपुर के पास से बरामदगी: 06 ग्राम स्मैक एवं ₹1,550 नकद जप्त किया गया है।

साथ ही पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Join us on: