बेढ़ना कांड,जहरीली शराब से मौत या हत्याकांड?जाँच पर भड़के ग्रामीण,प्रेम प्रसंग को बताया गलत,थाना में हँगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेढ़नाकांड के खुलासे पर पलटा खेल? भड़का आक्रोश, देर रात थाना पहुँचे ग्रामीण व परिजन, पुलिस जाँच को झूठा बताकर किया हँगामा!

बेढ़ना में हुये कथित जहरीली शराब से 4 मौत को पुलिस ने 48 घंटे में खुलासे का दावा कर बताया हत्याकांड, 2 गिरफ्तार एक निरुद्ध! पुलिस का बयान सामने आते ही थाना पहुंचकर ग्रामीणों ने किया हँगामा पुलिस जाँच को बताया झूठा, लाली की बहन ने कहा पुलिस प्रेम प्रसंग करे साबित वरना करूंगी केस, वहीं निशु के भाई ने भी पुलिस जाँच को बताया फर्जी!

एंकर – बेढ़ना कांड का पर्दाफाश करते हुये ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर लाली को मुख्य साजिश कर्ता बताते हुये उसे और रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकी एक बालक को निरुद्ध किया गया है! पुलिस ने दावा किया कि लाली की बहन से मृतक निशु का प्रेम प्रसंग था और सभी मृतक आपस में दोस्त थे जो लाली और निशु के संबंध को लेकर उसे चिढ़ाया करते थे,जिस कारण लाली ने सब्जी विक्रेता रुदल से जहर लिया और शराब पार्टी के बहाने सभी को बुलाकर जहर मिलाकर शराब पिला दिया जिससे सभी की मौत हो गई!
ग्रामीण एसपी का प्रेस वार्ता ज्योहीं मीडिया में आया ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा, ग्रामीण देर रात थाना पहुँच गए और हँगामा करने लगे!
मृतक निशु के भाई ने बताया की पुलिस के सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैँ, लाली की बहन शादीशुदा है और पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिये झूठे आरोप लगाकर मामले को गलत एंगल दे दिया है, ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी बदनामी बर्दाश्त नहीं की जायेगी! पुलिस ने जो आरोप लगाया है उसे साबित करे!
वहीं मामले पर लाली कि बहन भी आक्रोशित नजर आई, वो भी मीडिया के सामने आई और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुये जाँच को झूठा और बदनाम करने वाला बताया,लाली कि बहन ने कहा कि मैं शादीशुदा हुँ मेरे पति फ़ौजी हैँ वे आ रहे हैँ और मैं पुलिस पर मानहानि का मुकदमा करूंगी, वरना पुलिस प्रेम प्रसंग के आरोप को साबित करे!
ईधर एक तरफ ग्रामीणों और परिजनों के हंगामे और पुलिस पर लगाये जा रहे आरोपों के बीच लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है तो दूसरी तरफ पुलिस की साख और जांच दोनों सवालों के घेरे में है!
अब देखना है पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग साबित कर पाती है या मुकदमे का सामना करती है, लोगों का मानना है की यदि पुलिस का अनुसंधान सही है तो उसे प्रेम प्रसंग साबित करना चाहिए, वरना पुलिस पर जनता का विश्वास कम होगा!
वहीं ग्रामीणों और परिजनों के आरोपों के बाद अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है!

बाइट -आरोपी लाली की बहन!
बाइट-मृतक निशु का भाई!

Join us on: