रिपोर्ट- कुमार रवि!
खबर रोहतास जिला से है। सोन नदी में बड़े जलस्तर के बाद नदी का विकराल रूप सामने आया है। जहां इंद्रपुरी में स्थित सोन बराज का सभी 69 गेट को खोल दिया गया है। बताया जाता है की बारी-बारी से धीरे-धीरे सभी फाटक को खोला जा रहा है। इसके बाद सोन नदी में 5 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी को सीधे डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोन बराज से इतने भारी मात्रा में पानी का डिस्चार्ज करने से सोन नदी का आगे जाकर जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में जहां डेहरी एवं नासरीगंज में पूरी तरह से अलर्ट जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश एवं झारखंड के पलामू में हुए बारिश के अलावा वाण सागर से पानी जो डिस्चार्ज किया गया है। उसे कारण सोन का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन इसकी निगरानी कर रही है। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा का कहना है कि तमाम तरह की सतर्कता बढ़ती जा रही है। बराज के गेट खोले जा रहे हैं। बता दे की सोन में बढ़े जलस्तर से नौहट्टा, रोहतास प्रखंड क्षेत्र, तिलौथू, डेहरी, नासरीगंज के इलाके में सतर्कता बरतने की अपील की गई है। आम लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने के लिए कहा गया है।



