रिपोर्ट – अमित कुमार!
मजार परिसर में इस दौरान भारी भीड़ मौजूद थी, ऊपर गेंदे के फूलों की मालाएं लटकी हुई थीं और पूरे माहौल में अकीदत और भाईचारे की झलक दिख रही थी। तेजस्वी यादव के पहुंचते संवाददाताओं ने घेर लिया।
मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनकी और उनके परिवार की हर साल की परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव हर साल यहां उर्स पर चादर चढ़ाने आते रहे हैं और वे खुद भी लगातार यहां आते रहे हैं। इस बार ll बाद सीधे पटना पहुंचे और मजार पर चादर चढ़ाई।
उन्होंने देश की विविधता और एकता पर जोर देते हुए कहा कि यही तो इस देश की खूबसूरती है कि हम अलग धर्म, अलग जाति, अलग भाषा और अलग राज्यों से हैं, दिखने में अलग हैं, बोलने में अलग हैं, फिर भी हम सब एक हैं और इसी वजह से हमारा देश महान कहलाता है। उन्होंने कहा कि वे सभी समाज, सभी धर्म और सभी जातियों का सम्मान करते हैं।
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मजार पर क्या दुआ मांगी है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यही दुआ की है कि लोगों के जीवन में खुशहाली आए, बिहार तरक्की करे, राज्य से बेरोजगारी खत्म हो और हर व्यक्ति को आर्थिक न्याय मिल सके।
चिराग पासवान द्वारा केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि सुरक्षा देना भारत सरकार और बिहार सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल चिराग पासवान या तेजस्वी यादव ही नहीं बल्कि बिहार के हर एक नागरिक और देश के हर व्यक्ति की सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी प्रधानमंत्री की। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पुलिस राज बनाया जा रहा है, छात्रों पर गोलियां चलाई जा रही हैं, फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और पत्रकारों को पीटा जा रहा है, ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।



