मसलिया थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में की जा रही है गौवंश की तस्करी

SHARE:

संवाद सूत्र शंखनाद

पुलिस के संरक्षण में किया जा रहा है गौ तस्करी का अवैध कारोबार – नरेश चंद्र मंडल

जेएमएम की सरकार में गौ तस्करी करने वालों को खुली छूट

मसलिया (दुमका)

मसलिया थाना क्षेत्र इन दिनों गौवंश की तस्करी का सेफ जोन बनता जा रहा है। दिन-रात कभी भी मुख्य सड़क पर पैदल हांककर गौवंशों को ले जाते अक्सर देखा जा सकता है। रविवार रात्रि व सोमवार दोपहर देवघर के पालाजोरी हटिया से मसलिया के रास्ते मवेशियों को हांककर ले जाते हुए देखा जा सकता है,यह कारोबार लगभग प्रत्येक साप्ताह चलाया जाता है। इसको लेकर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल ने मसलिया पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि गश्ती दल की गाड़ियां गौवंश की तस्करी के कारोबार को दिन रात देखती है परन्तु कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है कि मसलिया पुलिस की इन तस्करों से मिलीभगत नहीं है। भाजपा शासन में इस तरह खुलेआम मेन रोड से वो भी दिन के उजाले में गौ तस्करी नहीं होती थी। इसपर अंकुश लगा हुआ था।जब से जेएमएम की सरकार आयी है मानो गौ तस्करी करने वालों को खुली छूट मिल गयी है। बसमत्ता बैंक से डोमकटा मोड़ के रास्ते व बड़ा चांदना होते हुए बेदिया आश्रम मोड़ के पास होते हुए मेन रोड से बेखौफ सैकड़ों की संख्या में गौवंश को भूखे प्यासे प्रताड़ित करते हुए ले जाया जाता है। 
तस्करी करने वाले लोगों से पूछने पर बताया कि मसलिया थाना पार करने का जिम्मा जामा प्रखंड के लकड़ी माफिया असगर अंसारी का है। 
प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन मसलिया क्षेत्र में गौ तस्करी के सभी रास्तों को बंद नहीं कराती है तो जनता आगे आकर इसे रोकने पर बाध्य होंगी। वह इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश तक आवाज उठाएंगे। 
मसलिया थाना क्षेत्र के कई स्थानों में गौकसी भी हो रही है। इसे भी रोकने की आवश्यकता पुलिस प्रशासन को ही है। इस संदर्भ में मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा से बात करने पर बताया कि इस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। गौ तस्करी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।इस कारोबार में संलिप्त लोगों पर उचित कार्रवाई होगी।

Join us on:

Leave a Comment