संवाद सूत्र शंखनाद
पूरे कार्यालय परिसर में ना तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है ना मास्क का प्रयोग
दुमका
वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से आज कोई भी अछूता नहीं रह गया है|पूरे देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक महामारी की चेन कैसे तोड़ी जाय इसके लिए बड़े बड़े बिशेषज्ञो के साथ लगातार बैठक कर रणनीति बना रही है|झारखण्ड सरकार ने भी 4 दिसंबर को दिशा निर्देश जारी कर कहा है कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें|सभी कार्यालयों को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया गया है|लेकिन राज्य सरकार के निर्देशों एवं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए बंदोबस्त पदाधिकारी संथाल परगना परिक्षेत्र दुमका का न्यायालय संचालित है|कोर्ट परिसर स्थित बंदोबस्त कार्यालय में खुलेआम सामाजिक दूरी की अवहेलना की जा रही है|अधिकांश लोग बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं| पूरे बंदोबस्त परिसर में कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है|सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार ने कहा कि अगर बंदोबस्त कार्यालय के क्रियाकलापों पर रोक नहीं लगाई गई तो वो दिन दूर नहीं जब कोरोना पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाएगा|




