रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
डिम्पी गर्ग ने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया!
इसके पूर्व उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे ।
डिम्पी गर्ग भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा‘‘ के 1990 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं । श्री गर्ग स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसशिप के द्वारा भारतीय रेल सेवा में आए । वे अपने बैच के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट थे।
32 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, श्री गर्ग ने भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोलिंग स्टॉक, परिचालन, संरक्षा, प्लानिंग एवं पॉलिसी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपने तत्कालीन पश्चिम रेलवे के आबु रोड में एएमई/डीजल के रूप में अपनी रेलसेवा शुरू की और उसके बाद उत्तर रेलवे तथा रेलवे बोर्ड में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं। आपने उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा मंडल रेल प्रबंधक के साथ ही उत्तर रेलवे, मुख्यालय में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया है। आपने आरवीएनएल में अपर महाप्रबंधक तथा रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक/कोचिंग तथा कार्यकारी निदेशक/संरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं । परियोजना निष्पादन और रेलवे इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता के लिए विभिन्न स्तरों पर कई पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव हासिल है । वर्ष 2001 में सीडीओ/मुंबई सेंट्रल के तौर पर कार्य करते हुए आपने मुंबई सेंट्रल कोचिंग डिपो को पूरी तरह से बेहतर बनाने और आईएसओ 9002 सर्टिफ़िकेशन प्राप्त करने वाला भारतीय रेलवे का पहला कोचिंग डिपो बनाने में आपके उल्लेखनीय योगदान के लिए जीएम एवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2007 में, रेलवे बोर्ड में डायरेक्टर प्लानिंग (एमई) के तौर पर काम करते हुए, रोलिंग स्टॉक की ज़रूरतों के असेसमेंट और वार्षिक योजना बनाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए आपको माननीय रेल मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
ईरमी, जमालपुर से यांत्रिक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त किया है। साथ ही आपने इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, कोलकाता एवं इंजीनियरिंग काउंसिल, लंदन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त किया है । आपने जर्मनी और स्विट्जरलैंड में एलएचबी कोच मेंटेनेंस के बारे में जानकारी प्राप्त की है । साथ ही, स्वीडन में इंटरनेशनल हैवी हॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्हील-रेल इंटरेक्शन कोर्स किया है । साथ ही आईआईएम, अहमदाबाद एवं विश्व बैंक में फ्रंट्रीयर्स इन इन्फ्रस्ट्रक्चर फाइनेंस कोर्स में भाग लिया है ।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑपरेशन्स और रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन में श्री गर्ग के बेहतर अनुभवों एवं कुशल नेतृत्व से पूर्व मध्य रेल की परिचालनिक दक्षता, संरक्षा मानकों एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास सहित समग्र क्षेत्रों में एक नई गति आएगी । इसकी जानकारी मीडिया ग्रुप में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र की जानकारी दी




