:- रवि शंकर अमित!
मोकामा बड़हिया के विभिन्न इलाकों में दिनांक 02-09-2026 को समय 11:00 बजे पूर्वाह्न से 2:30 बजे अपराह्न तक विद्युत शक्ति उपकेंद्र, हाथीदह में मरम्मती कार्य हेतु उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि पानी का समुचित भंडारण कर लें एवम संबंधित आवश्यक कार्यों को पूर्व में ही निपटा लें।
प्रभावित क्षेत्र:- बड़हिया, रामपुर डुमरा, नौरंगा जलालपुर, मरांची, मालपुर, हाथीदह, दरियापुर , ओंटा , मोकामा घाट, सिखारिचक, चिंतामणिचक इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, पुनः 3 बजे दिन तक बिजली व्यवस्था बहाल की जा सकेगी! उक्त आशय की जानकारी हाथीदह विद्युत उपकेंद्र के कनीय अभियंता तरुण कुमार ने दी है!




