बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर 1.28 करोड़ की शराब जब्त,एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!

बांका में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बिहार झारखंड सीमा के भलजोर चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में 10,694.80 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। शराब को धान की भूसी के नीचे छिपाकर झारखंड से भागलपुर ले जाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान राजस्थान के बाड़मेर निवासी 23 वर्षीय चालक मोहन लाल को गिरफ्तार किया गया। ट्रक से एक सैमसंग 5जी मोबाइल भी जब्त किया गया। मामले में मद्यनिषेध थाना बांका में कांड संख्या 415/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: