रिपोर्ट – प्रमोद!
उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा राजकीय मेला को लेकर आज एक बैठक महाराजगंज थाना परिसर में महाराजगंज के एसडीपीओ अमन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रत्येक साल की भांति इस ऐतिहासिक मेला को आपसी भाईचारा एवं सद्भावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि सरकार के निर्देशित आदेशों के आलोक में मेला का संचालन किया जाएगा । डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने सभी आखाड़ा के लाइसेंसधारी से नियमों का पालन करते हुए सद्भावना एवं प्रेम के साथ मेला को मनाने का अनुरोध किया। शांति समिति के सदस्यों ने शहर में बिजली व्यवस्था पेयजल व्यवस्था तथा सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात उठाई, जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सब कुछ समय से पूर्व ठीक कर दिया जाएगा।



