रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तब तक आरक्षण को कोई समाप्त नहीं कर सकता।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि आरक्षण संविधान प्रदत्त व्यवस्था है और इसे लेकर किसी तरह की आशंका की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जाएगा।
मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में आरक्षण की समीक्षा और इसके स्वरूप को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। आरक्षण के मुद्दे पर हाल के दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान सामने आए हैं।
बाइट – लाकेंद पासवान, मंत्री बिहार सरकार




