अब AK 47 चलाएंगी बिहार पुलिस की महिला कमांडो,CRPF मोकामाघाट में प्रशिक्षण प्रारम्भ !

SHARE:

पटना ग्रामीण से रवि शंकर अमित की रिपोर्ट!

अब बिहार पुलिस की महिला कमांडो चलाएंगी AK 47, इसे लेकर मोकामाघाट सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में बिहार पुलिस की महिला आरक्षी का बेसिक तथा कमांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ हो गया है।
आईजी राजकुमार ने एक समारोह में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दूसरे सत्र में बिहार पुलिस की 482 महिला सिपाहियों को 270 दोनों तक सभी प्रकार के हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी जायेगी।
एके- 47 जैसे स्वचालित हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। लेकिन विशेष बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान भारतीय न्याय संहिता की भी जानकारी दी जायेगी, साथ ही कमांडो ट्रेनिंग भी दी जायेगी ।इन महिला प्रशिक्षुओं को सभी प्रकार की परिस्थितिओं का सामना करने के लिए दक्ष बनाया जायेगा।प्रशिक्षण शुभारंभ समारोह में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के सभी अधिकारियों और प्रशिक्षकों का दल शामिल रहा, उल्लेखनीय हैं कि इससे पूर्व भी 6 सौ से अधिक बिहार मिलट्री पुलिस कि महिलाओं को CRPF द्वारा हाल ही में प्रशिक्षण देकर बिहार पुलिस मुख्यालय के सुपुर्द किया जा चूका हैं, और अब दूसरी टीम के प्रशिक्षण सत्र कि भी शुरुआत कर दी गई हैं! ऐसा पहली बार हो रहा है, ज़ब बिहार पुलिस को CRPF द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है!

Join us on: