रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित
इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैंप के एसएसबी जवानों ने गस्ती के क्रम में प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत तारापट्टी गांव का अहमद मंसूर के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिने एसएसबी जवान इंडो नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 280/23 के समीप चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी क्रम में हरिने बाजार की ओर से आ रहे उक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गयी। जहां उक्त व्यक्ति के बैग से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद हुई। इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर एवं आवस्यक कानूनी प्रकृया करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




