:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कथित शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा आक्रोश ग्रामीणों ने पटना मोकामा हाईवे किया जाम, फोरलेन जाम होने से कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की लगी कतार लग गई, आधी रात तक मंत्री विजय सिन्हा,एसडीएम कृष्ण जोशी और एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे!
सूत्रों की माने तो लोगों को यह आशंका है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सरकार की ओर से दखलंदाजी की जा सकती है, या कुछ हेर फेर किया जा सकता है जिससे मौत के कारण में जहरीली शराब की पुष्टि ना हो पाये, इसी आशंका के डर से ग्रामीण लगातार हाईवे पर जमे हुए हैं, और गाड़ियों की आवाजाही बंद है जिससे पब्लिक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

वही मंत्री विजय कुमार सिन्हा,एसडीएम कृष्ण जोशी और एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव लोगों को समझा बुझाकर विश्वास दिलाने में जुटे हैं कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी, जो भी तथ्य पोस्टमार्टम में आएगा उसी आधार पर मुआवजा भी दिया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई आरोपियों के विरुद्ध की जाएगी!.ग्रामीणों की मांग है कि जो भी यहां शराब बेचने वाले हैं उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मुआवजा का भुगतान भी त्वरित रूप से किया जाए! चारों मृतक एनटीपीसी में दिहाड़ी मजदूर का काम करते थे! पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है!
बाइट – कृष्णा जोशी, एसडीएम
बाइट – विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री!




