जमीन कब्जाने के विवाद में साधु चौहान की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार!

SHARE:

नवादा /सोनू सिंह ।


17 नामजद आरोपियों में दो पुलिस के हत्थे चढ़े,

नवादा। सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मिल्की बेलदारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में साधु चौहान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 नामजद अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार चौहान (26), पिता श्रवण चौहान और अनुज कुमार उर्फ छोटू कुमार (20), पिता उमेश चौहान, दोनों निवासी मिल्की बेलदारी के रूप में हुई है।
मामले को लेकर रजौली पुलिस अनुमंडल के प्रभारी एसडीपीओ मो. शाहनवाज अख्तर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना और पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आई है।

Join us on: