रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
हाजीपुर/तीसीऔता : तीसीऔता थाना क्षेत्र के बिंदी चौक के पास गुरुवार देर रात स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार सोनी (32) की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक मूल रूप से मुजफ्फरपुर के मनियारी के रहने वाले थे और पिछले 8 सालों से राम सुरेश चौक पर किराये पर रहकर फूलकुमारी मार्केट में सोने-चांदी की दुकान चलाते थे।
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की भीड़ के कारण दुकान देर से बंद कर घर लौटने के दौरान घर से 500 मीटर पहले ही घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी और बैग लूटकर फरार हो गए। डायल 112 उन्हें जंदाहा PHC ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विशाल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और एक महीने का बेटा है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस CCTV खंगाल रही है!



