अलग अलग हादसों में रक्षाबंधन मनाने जा रहे दो युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह

बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत

एक की ट्रेन से कटकर गई जान, दूसरे की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

रक्षाबंधन के दिन दो परिवारों में मचा कोहराम, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

नवादा में रक्षाबंधन के दिन बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे दो युवकों की अलग-अलग सड़क और रेल दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत हो गई।

पहली घटना बाघी बरडीहा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां वारिसलीगंज प्रखंड के मय गांव निवासी 22 वर्षीय पप्पू कुमार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन के घर लखीसराय जाने की तैयारी में था।

वहीं, दूसरी घटना शेखपुरा रोड पर हुई, जहां कौआकोल प्रखंड के भोरमबाग गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार बाइक से जा रहा था।

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join us on: