रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के राजनगर 18वीं वाहिनी शस्त्र सिमा बल के मुख्यालय में कमांडेंट कोजा राम लोमरोड़ के कुशल मार्गदर्शन में रक्षाबंधन का भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीमा जागरण मंच की बहनों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन रात मुस्तैद एसएसबी के जवानों को राखी बाँधकर सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की है। मौके पर बहनों ने कहा है कि वे एसएसबी के जवानों की निष्ठा और त्याग से प्रेरित हैं। उनकी सतत सुरक्षा के लिए सदैव ईश्वर से प्रार्थना करती रहती है। इस अवसर पर एसएसबी के जवानों ने भी बहनों के स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक माहौल बना रहा जब बहनों और जवानों ने परस्पर मिलकर राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, उपस्थित एसएसबी के अधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। आगे मौजूद द्वितीय कमान अधिकारी ओ. ओकेंद्र सिंह ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल पारिवारिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित जवानों के साथ भावनात्मक संपर्क और आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामुदायिक समर्थन बढ़ता है और जवानों का उत्साह व मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में 18वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अजीत सिंह, अजीत कुमार, मोहित वर्मा सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिकों, सीमा जागरण मंच की कार्यकर्ताओं और एसएसबी के जवानों ने भाग लिया है। इस आयोजन की सफलता पर 18वीं वाहिनी और समाजसेवियों ने मिलकर सुरक्षा कर्मियों के साथ उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को सम्पन्न किया।




