रिश्तों की सुरक्षा, विश्वास और भाईचारे का प्रतीक: रक्षाबंधन पर्व!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

​आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को भोजपुर जिले के सभी थानों में रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूली बच्चियों, पुलिस दीदी और विभिन्न महिला संगठनों की सम्मानित सदस्यों ने थानों में पहुंचकर एवं पुलिस कर्मियों द्वारा स्कूल पहुंचकर हमारे पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा। साथ ही हमारे पुलिस कर्मियों ने भी स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं से राखी बंधवाई और उनके साथ इस स्नेह के पर्व को मनाया।

​यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच के अटूट विश्वास, आत्मीयता और सुरक्षा के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसके तहत भोजपुर पुलिस जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है।

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Join us on: