रिपोर्ट – कुमार हर्ष!
जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनोवा कार से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 50 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। वहीं मौके से तस्कर फरार होने में सफल रहे। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान करने में जुटी है।
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद लगातार शराब की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।




