स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में डीएम सावन कुमार ने किया झंडोत्तोलन!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिलाधिकारी सावन कुमार ने झंडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्र ध्वज को सलामी दी

देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिलाधिकारी सावन कुमार ने झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। झंडोतोलन के पूर्व जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,एवं पैरेड के निरीक्षण के लिये अनुरोध किया गया, तत्पश्चात जिलाधिकारी सावन कुमार , पुलिस अधीक्षक सरथ आरo एस० ने पैरेड का निरिक्षण किया। पैरेड निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सावन कुमार ने झंडोत्तोलन किया, वही मंच से अपने संबोधन में जिलाधिकारी सावन कुमार सर्वप्रथम उन अमर शहीदों को याद करते हुये नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना सर्वश्व न्योछावर किया, उन्होंने कहा की उनके त्याग-बलिदान का ही परिणाम था कि सदियों के गुलामी के उपरांत 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, आजाद भारत के समक्ष कई चुनौतियां थी, गरीबी , अशिक्षा,बेरोजगारी इन सारी चुनौतियों से बिगत 80 बर्षो में हमने न केवल इन चुनौतियों से पार कर पाये, बल्कि बैश्विक पटल पर अपने देश को एक सफल एवं मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने में भी सफल हुये, आजादी के उपरांत केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा कई जनोपयोगी योजनायें चलाई गयी है, विकसित बिहार बनाने के लिये राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत सभी गांवों ,टोले ,मुहल्ले में सड़क ,बिजली,स्वच्छ जल पहुँचा दी गयी है, हमने बिकास की नित नई ऊंचाइयां छुई है, सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिये बिहार सरकार औऱ सुपौल जिला प्रशासन लगातार कटिबद्ध है, स्वच्छ और सुंदर सुपौल बने इसमें जिला प्रशासन सहित तमाम लोगो की सहभागिता अपेक्षित है, आइये मिलकर संकल्प ले कि सुपौल के चतुर्दिक बिकास के लिये आपसी सहयोग, भाईचारे, साम्प्रदायिक सदभाव, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करें।
वहीँ इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को लोगों को मुख्य समारोह मंच पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सुपौल के चर्चित गीतकार कल्याणी स्वरूपा को भी जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा राष्ट्रीय गीत के उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।
BYTE :- सावन कुमार ( जिलाधिकारी) सुपौल।

Join us on: