:- रवि शंकर अमित!
बाइक सवार दारोगा और उनकी पत्नी को स्कार्पियो ने कुचला, तड़प कर पत्नी की मौत, दारोगा की हालत भी गंभीर
बाढ़ -बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दम्पति को रौंदा, बिहार पुलिस के SI गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम
एंकर -बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सबनीमा गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दंपति सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला दृश्य देखने को मिली। खून से लथपथ घायल दंपति लगभग आधे घंटे तक फोरलेन के किनारे तड़पते रहे और वहां से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। लेकिन किसी भी राहगीर ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल नही पहुंचाया और वह मदद की गुहार लगाते रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव निवासी और बिहार पुलिस में कार्यरत एसआई हरेराम शर्मा अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक कर बुलेट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर यह हादसा घटित हुआ।
गुरुवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एसआई हरेराम शर्मा की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, उनकी पत्नी रूबी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिनका पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया।
अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही स्काॅर्ट छोड़कर दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया। अज्ञात फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान के लिए फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट – परिजन



