रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुलिस अतिक्रमण हटाने बुलडोजर लेकर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया,जिस घटना में 7 पुलिस कर्मी घायल हो गया साथ ही 2 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस घटना में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कानून तोरने वाले
हमलावरों को जल्द से जल्द को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया जिसके बाद पुलिस दो हमलवर को गिरफ्तार कर लिया है।वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के खान पिपरा गांव की है।जहां बीते दिनों अतिक्रमण हटाने के बाबजूद पुनः ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिया जिसके बाद दूसरी बार फेनहारा पुलिस बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम को देखते ही कुछ लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया।जिस घटना में 7 पुलिसकंर्मी घायल हो गया दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि खान पिपरा गांव में प्रशासन पहले भी अतिक्रमण हटाकर जगह को खाली करा चुका था, लेकिन दोबारा वहां अतिक्रमण करने पर फिर से अतिक्रमण हटाने फेनहारा पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी। इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान दो हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही अन्य हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।फेनहारा थाना में हमलवारों को चिन्हित करते हुए प्राथमिक की दर्ज करने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।



