रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटहाँ पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक यादव, पंचायत सचिव, कटहा पंचायत, थाना मुफ्फसिल, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 130/26 में अशोक यादव को हत्या के प्रयास से संबंधित मामले का प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। मामले में अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त कटहा पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है। हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे के अनुसंधान के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।
मुफ्फसिल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा जाएगा।



