रिपोर्ट – पंकज कुमार!
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा के साथ निकली तिरंगा यात्रा भारी संख्या में लोगों ने लिया भाग
पहली बार डेढ़ किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ जहानाबाद के लोग तिरंगा यात्रा पर निकले और 80 वॉं स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीत गाया देश भक्ति के गीत पर तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे बूढ़े जवान सभी झूम उठे इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं के अलावे राजनीतिक दल के नेता एवं समाजसेवी शामिल हुए तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत पर पूरा माहौल देश भक्ति में डूबा हुआ नजर आया
जहानाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से लगातार दूसरे दिन डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा छात्र युवा विक्रम के नेतृत्व में आयोजित की गई।
यात्रा जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए गांधी मैदान तक पहुंची। इसमें भाजपा नेता एवं पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन, लोजपा नेत्री इंदु कश्यप और भाजपा महिला मोर्चा की पूनम कुमारी तिरंगा यात्रा के कारण जहानाबाद शहर
का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना और देश के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। शहरवासियों ने अभियान को सफल बनाने में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ महिलाएं, बच्चे, युवा और शहर के गणमान्य लोगों ने भी इस यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के हाथों में तिरंगा था और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के कारण जहानाबाद शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना और देश के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। शहरवासियों ने अभियान को सफल बनाने में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।




