वैशाली- ठेकेदार की बाइक सवार बदामशों ने की गोली मारकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

खबर बिहार के हाजीपुर से है जहां आज अहले सुबह मॉर्निग वॉक कर रहे एक ठेकेदार की चार बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी । बताया जाता है कि ठेकेदार ने भागने की बहुत कोशिश की पर खदेड़कर गोली मारते हुए बदमाश भाग निकले जिसका CCTV फूटेज भी सामने आया है। बताया जाता है कि ठीकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन से चार गोली मारी गई है,जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के आवास से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही गोली मारी गई लिहाजा काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है! घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली SP शुभांक मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे है और जांच पड़ताल कर रहे है। घटना को।लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी की है, मृतक की पहचान रामनरेश राय के रूप में हुई है।

Join us on: