बांका में वज्रपात का कहर, एक ही परिवार की तीन महिला समेत 5 की मौत; दो बच्चे व वृद्ध की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!

बोंड़ा में तीन गोतनी महिलाओं की गई जान, धान रोपने के दौरान दो अन्य की मौत

बांका जिले में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। चांदन के सुईया थाना क्षेत्र के बोंड़ा गांव में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी कुसमी देवी (45), रिंकू देवी (35) और रेणु देवी (38) की बिजली गिरने से मौत हो गई। तीनों आपस में गोतनी थीं। हादसे में सौरभ कुमार और रानी कुमारी भी झुलसे, सौरभ को बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर किया गया है।
वही जमदाहा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में 75 वर्षीय दीपाली यादव गाय चराने के दौरान वज्रपात से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, बौसी के काजी कैरी में सूफियाना खातून (50) और नगर पंचायत के वार्ड सात के सीराय में सुरेश यादव (70) की धान रोपने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। सूचना पर विधायक मनोज यादव कटोरिया अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। प्रशासन ने बारिश व गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

बाइट… बेलहर विधायक मनोज यादव

Join us on: