SSB द्वारा सीमा एवं सीमा स्तंभ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के तहत पिपरौन में विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

मधुबनी जिले के जयनगर
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘सी’ कंपनी, पिपरौन के कार्यक्षेत्र में दिनांक 10 अगस्त 2026 को 10.30 बजे से 11.00 बजे तक सीमा एवं सीमा स्तंभ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा-2026’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में राष्ट्रभक्ति, सीमा सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में पिपरौन प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नेपाल ए पी एफ के जवानों सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, सीमा स्तंभों एवं नो मैन्स लैंड के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि सीमा स्तंभ अंतरराष्ट्रीय सीमा की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की जागरूकता एवं सहयोग सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को प्रोत्साहित किया गया तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों एवं विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा, सीमा स्तंभों और नो मैन्स लैंड के महत्व के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्थानीय नागरिकों का सहयोग एवं जागरूकता भी सीमा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ जैसे अभियान देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। 48वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती समुदाय के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय के माध्यम से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join us on: