रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के सदस्यों के लिए खुशखबरी,15 अगस्त के बाद मालगोदाम श्रमिकों की सूची भारत सरकार को सौंपा जाएगा: डॉ० दिगम्बर मेहता
सुपौल:- बिहार, बंगाल, उड़ीसा महाराष्ट्र ,एवं छत्तीशगढ़ के भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के सदस्यों के लिए खुशखबरी है कि श्रमिकों की मांग को लेकर रेलवे बोर्ड एवं श्रम मंत्रालय से भी श्रमिकों का सूची तैयार कर जल्द से जल्द भारत सरकार को समर्पित करने का आग्रह किया गया है।
इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० दिगम्बर प्रसाद मेहता के सरायगढ़ -भपटियाही प्रखंड के पिपराखुर्द स्थित निजी आवास पर एक दिवसीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मंत्री मनोरंजन कुमार को फूल माला, मिथिला पाग एवं शाल देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया, वहीं राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 06 अगस्त, 2026 को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रेल भवन, नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से एवं इसके उपरांत दिनांक 07 अगस्त, 2026 को भारत सरकार के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडवीया जी के साथ संगठन के संरक्षक जगदंबिका पाल जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रभारी सहित प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान प्रस्तावित (IRHMC) के गठन हेतु तैयार किए गए प्रारूप पर केंद्रीय मंत्री एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए, जिन्हें अंतिम प्रारूप में समुचित रूप से सम्मिलित किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 12 अगस्त से सुपौल के पिपरा खुर्द स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में पांचों राज्यों बिहार बंगाल उड़ीसा महाराष्ट्र एवं छत्तीशगढ़ का गेंग व सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा जिसके तहत श्रमिकों का ईपीएफ ईएसआईसी का काम शुरू होगा।
कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० दिगम्बर प्रसाद मेहता ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार द्वारा दिल्ली में लगातार रेलवे बोर्ड एवं श्रम मंत्रालय के साथ बैठक कर श्रमिकों का हक अधिकार को लागू करने के लिए दिन रात प्रयासरत है इसके लिए पूरे देश के श्रमिकों पर नाज है।
इस अवसर पर हजारों श्रमिकों के साथ संगठन के अधिकारी संतोष कुमार थोरात, सागर थोरात, अमोल झवेरी, राहुल जोशी, ओम प्रकाश साह, संतोष कुमार पाल,समीर बर्मन, अमर रविदास, साकेत कुमार, समरजीत दास, मोती राम साह ,धनसिंह साहू, रघुनन्दन नागरची, शकुंलता पाल, सुशांता रॉय, अमृत चिक बारीक इत्यादि शामिल थे।




