प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में अलग-अलग सड़क हादसे में जहां एक किसान की मौत हो गई वहीं एक छात्रा की भी मौत हो गई। पहली घटना एफसीआई ओपी के चांदनी चौक के निकट एनएच 31 की है जहां चकिया थाना क्षेत्र के चकवल्ली गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान कपिल देव यादव सोमवार को चांदनी चौक से सब्जी खरीद कर टेंपो पकड़ने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को इलाज के लिए बेगूसराय लाया गया जहां उनकी मौत हो गई वहीं दूसरी घटना छौराही थाना क्षेत्र के दौलतपुर मालीपुर पथ की है जहां सोमवार को राजोपुर गांव से साइकिल से स्कूल जा रही नौवीं क्लास की छात्रा सुनैना कुमारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रा सुनैना की इलाज के दौरान अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में शव को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन में जुट गई है।
बाईट-उदो यादव, मृतक के परिजन




