प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में शीशम के पेड़ से लटका एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव के नदी किनारे की है, जहां शीशम के पेड़ पर जमीन से 5 फीट ऊपर एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। शव की सूचना सुबह में जब गांव के लोग नदी किनारे गए तब पेड़ में युवक का शव लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी । घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन किसी ने युवक की पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग मिला है हालांकि अभी तक युवक की पहचान का कोई साक्ष्य नहीं मिला है युवक कौन है कहां का रहने वाला है इसकी हत्या की गई है या इसने आत्महत्या की है इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
बाईट- मीना देवी, प्रखंड प्रमुख वीरपुर




