वैशाली- जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली, हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

हाजीपुर: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर में बाउंड्री के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति को बाया पैर के घटना के नीचे गोली लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल स्थानीय कौशल किशोर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायल एवं उनके परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी लिया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार अपने जमीन पर बाउंड्री करवा रहे थे। इसी दौरान अशोक सिंह के पुत्र आशुतोष, अजय सिंह के पुत्र किशन कुमार एवं राम सिहासन सिंह के पुत्र अशोक सिंह समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचकर नोक झोक करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक गोली राहुल को लग गई। राहुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। ‌ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोली चली है जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है डॉक्टर के मुताबिक घायल खतरे से बाहर है। सूचना के बाद त्वरित करवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। घायल का बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है। घायलों के मुताबिक फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join us on: