पटना के एक बेयर हाउस में बड़ी छापेमारी, जिंदल स्टील का बनाया जा रहा था डुप्लीकेट प्रोडक्ट!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में रविवार को रामभजन वेयर हाउस में बड़ी छापेमारी हुई है इस छापेमारी को ब्रांड प्रोडक्शन की टीम ने बाईपास थाना की पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अंजाम दिया है बताया जा रहा है कि टीम को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि इस वेयर हाउस में जिंदल कंपनी के ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल करके डुप्लीकेट सेड तैयार किए जा रहे हैं सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर पूरे वेयर हाउस की तलाशी शुरू की गई तलाशी के दौरान वहां से बड़ी संख्या में करकट के सेड बरामद किए गए हैं जिन पर जिंदल कंपनी का लेबल और मार्किंग लगी हुई थी टीम ने सभी सामान को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है ब्रांड प्रोडक्शन के डायरेक्टर मुस्तफा ने मौके पर मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही शिकायतों और गुप्त जानकारी के आधार पर की गई है उनके अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट लग रहा है कि बरामद किए गए सेड असली जिंदल कंपनी के नहीं हैं बल्कि नकली तरीके से तैयार किए गए हैं और उन्हें बाजार में असली बताकर बेचने की तैयारी थी उन्होंने यह भी कहा कि जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कारोबार कितने बड़े स्तर पर चल रहा था बाईपास थाना पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वेयर हाउस से मिले दस्तावेजों बिलों और अन्य कागजातों को भी खंगाला जाएगा ताकि यह पता चल सके कि यह माल कहां से आया था और इसे कहां भेजा जाना था साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इस काम में और कौन लोग शामिल हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी इस तरह की गतिविधियों की चर्चा होती रही है लेकिन इस बार प्रशासन ने सीधे कार्रवाई करके सभी को चौंका दिया है इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और व्यापारियों में भी इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी

Join us on: