अररिया- 17 लाख की मशीन के बदले 50 हजार रिश्वत लेते उद्योग विभाग के GM गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!


शिवपुरी स्थित आवास पर निगरानी टीम ने दबोचा, व्यवसायी की शिकायत पर बिछाया था जाल; पूछताछ के लिए पटना ले गई टीम

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार सुबह अररिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक (GM) अनिल कुमार मंडल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी अररिया शहर के शिवपुरी स्थित उनके आवास से की गई। कार्रवाई के बाद निगरानी की टीम आरोपी अधिकारी को पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ पटना ले गई। घटना के बाद जिला उद्योग विभाग समेत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, अररिया नगर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी व्यवसायी मो. कमरे आलम ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 17 लाख रुपए मूल्य की मशीन उपलब्ध कराने के एवज में जिला उद्योग विभाग के GM अनिल कुमार मंडल द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। शनिवार सुबह टीम ने शिवपुरी स्थित आवास पर जाल बिछाया। जैसे ही व्यवसायी ने कथित तौर पर 50 हजार रुपए की राशि GM को दी, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे निगरानी विभाग के DSP सतीश चंद्र माधव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – सतीश चंद्र माधव, डीएसपी, निगरानी विभाग।

Join us on:

और पढ़ें