रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!
लखीसराय- श्रावण माह के बीच लखीसराय के प्रसिद्ध श्रृंगीऋषि धाम से बड़ी खबर। देर रात असामाजिक तत्वों ने करीब आधा दर्जन दुकानों को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में होटल, मीना बाजार, खिलौने और श्रृंगार की दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदारों का दावा है कि इस घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश है।
VO: श्रृंगीऋषि धाम में देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने एक-एक कर कई दुकानों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने होटल, मीना बाजार, खिलौने और श्रृंगार की दुकानों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
सूचना पर बन्नूबगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
दुकानदारों का आरोप है कि हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं। उन्होंने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर दुकानें बंद रखने की चेतावनी दी है।




