रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
शहर के बिसार तालाब स्थित जिला जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में पार्टी मुख्यालय के दिशा निर्देश पर जिला जदयू संगठन का विस्तार करते हुए नव निर्मित कार्यकारणी कमेटी के गठन की आधिकारिक घोषणा की गई जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने सम्मान समारोह आयोजित कर नवनियुक्त अधिकारियों को फूलों का हार पहना कर स्वागत किया उन्होंने बताया की नई कमेटी में 16 उपाध्यक्ष 27 महासचिव तीन सचिव एक कोषाध्यक्ष एक प्रवक्ता एक कार्यालय प्रभारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं उन्होंने बताया नई कमेटी गठन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाना और जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है वही नव नियुक्त पदाधिकारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वह पूरी निष्ठा और एकजुट के साथ पार्टी संगठन को राज्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और जिला अध्यक्ष इंजीनियर कुशवाहा के सम्मान के लिए निरंतर बेहतर कार्य करेंगे।
बाईट- अजय कुशवाहा जिला अध्यक्ष
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गयाजी




