एसएसबी उप महानिरीक्षक ने 18 वीं वाहिनी का किया औपचारिक निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

सीमा चौकी नारी से परिहारपुर तक विस्तृत जायजा लिया

मधुबनी, एसएसबी के पूर्णिया उप- महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल ने दिनांक 05/08/2026 से 07/08/2026 तक 18 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, राजनगर का वार्षिक औपचारिक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के प्रथम दिन उप- महानिरीक्षक ने 05/08/2026 को सीमा चौकी का भ्रमण कर वहां रात्रि विश्राम किया। अगले दिन 06/08/2026 को उप महानिरीक्षक ने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक कर सीमा सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और स्थानीय चिंताओं पर विचार-विमर्श किया तथा चौकी का विस्तृत जायजा लिया है। वाहिनी मुख्यालय आगमन पर कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं खादा भेंट कर स्वागत किया और सम्मान गार्ड द्वारा मान सम्मान प्रदान किया गया। आगे कमांडिंग ऑफिसर ने पीपीटी के माध्यम से वाहिनी के कार्यक्षेत्र, प्रशासनिक व प्रचालन क्षमताओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उप- महानिरीक्षक ने नवनिर्मित जलपान गृह का उद्घाटन किया तथा जवानों के साथ बड़ाखाना में सहभागिता की। साथ ही महोदय ने वाहिनी मुख्यालय के लिए प्रस्तावित परिहारपुर भूमि का निरीक्षण कर अनुमोदित भवन निर्माण (LOP) पर विस्तृत चर्चा की तथा
निरीक्षण के दौरान उप- महानिरीक्षक ने सैनिक सम्मेलन में उपस्थित बलकर्मियों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और वाहिनी कैंपस व कार्यालय रिकॉर्ड का भी संक्षिप्त निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वाहिनी की तैनाती, सुरक्षा तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था का सम्यक मूल्यांकन था।

Join us on:

और पढ़ें