रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!
आरा, 7 अगस्त। महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में शुक्रवार को भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशामुक्ति शपथ मेगा अभियान’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेंद्र प्रताप पालित ने किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने छात्राओं से नशामुक्ति का संदेश परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियों ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नशामुक्ति शपथ रहा, जिसमें करीब 100 छात्राओं ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी तथा ब्रह्माकुमारी किरण देवी, रूपा एवं सुरभि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य, आत्मसंयम और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराया।




