मोतिहारी – पोखर में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत, मचा हाहाकार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

-मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक परिवार के पांच बच्चे तालाब में डूबने से मौत हो गई है।घटना पूर्वी चम्पारण जिले के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली पंचायत के वार्ड नम्बर 06 की है जहाँ एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,गॉव के करीब तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी खेत मे काम करने गई थी जहाँ उनके पुत्र अविनाश कुमार और रवि कुमार, तथा पुत्रियां अमृता कुमारी और पम्मी कुमारी के साथ माता सुशीला देवी शामिल है। यानी एक माता पिता कर चार पुत्र-पुत्रियां समेत माता सामिल है। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार एक ही परिवार की पांच मौत के बाद दबी जुबान से घरेलू विवाद भी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गोविन्दगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी डूबे शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दी गई है।घटना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। गांव के लोग भी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं, जिससे घटना और भी रहस्यमय बन गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और घटना के पीछे की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Join us on: