रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत किशनपुर-कमलपुर पथ के बैरिया मोङ के निकट गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर थाना पुलिस द्वारा पकङे गए 500 ग्राम स्मैक मामले मे गुरुवार को सुपौल एसपी सरथ आर. एस. ने किशनपुर थाना पहुंचकर पकङे गए स्मैक तस्कर से पूछताछ की, इस दौरान पूछताछ के बाद एसपी ने कहा कि मादक पदार्थ के विरुद्ध जिले भर में विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न थाने को बीते एक महीने के अंदर कई सफलता मिली है, जिसमें किशनपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी और कर्मी का अहम योगदान रहा है। ऐसे में बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक का बड़ी खेप किशनपुर-कमलपुर पथ के कमलपुर के तरफ से आने वाले हैं, इसी गुप्त सूचना के मद्देनजर एसडीपीओ सुपौल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर विभिन्न जगहो पर लगाया गया। उसी दौरान स्मैकर तस्कर कमलपुर के तरफ से किशनपुर के तरफ आ रहा था जहां बैरिया मोङ के निकट पकङा गया। जिसमें दोनो तस्कर के पास से पांच सौ ग्राम स्मैक बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि दोनो स्मैक तस्कर किशनपुर थाना क्षेत्र के सिंगिआवन गांव निवासी अभिषेक कुमार एवं संजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। इस मामले में अन्य लोगो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावे एस.आई. लक्ष्मण कुमार, विवेक कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।



