कोशी बराज से 2.49 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज, जलस्तर में गिरावट का रुख, तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरकरार!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित कोशी बराज से गुरुवार की शाम 6 बजे कुल 2,48,865 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। यह जलप्रवाह पिछले कुछ दिनों की तुलना में अभी भी काफी अधिक है, हालांकि बराज पर जलस्तर में गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है।
कोशी बराज के शाम 6 बजे के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, डाउन स्ट्रीम में 2,44,965 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा पश्चिमी कोशी मुख्य नहर में 3,900 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी कोशी मुख्य नहर में पानी का डिस्चार्ज शून्य रहा। इस प्रकार बराज से कुल 2,48,865 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया।
नेपाल के बराह क्षेत्र में बी.के.एस. पर शाम 6 बजे जलप्रवाह 1,66,200 क्यूसेक दर्ज किया गया। जो घट रहा है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
फिलहाल जलप्रवाह में गिरावट का संकेत राहत देने वाला माना जा रहा है, लेकिन कोशी नदी के स्वभाव को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। यदि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा होती है तो जलप्रवाह में फिर से वृद्धि हो सकती है। इसलिए प्रशासन और जल संसाधन विभाग दोनों स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Join us on: